उन्नाव। पुरवा कोतवाली के सेमरीमऊ निवासी अरुण दीक्षित ने अगवा कर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने चाचा-भतीजे सहित पांच ज्ञात और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अरुण दीक्षित ने बताया कि छह अक्तूबर की रात दस बजे मिर्री चौराहा स्थित एक ढाबे के पास अरुण को अगवा किया गया। शिवम बाजपेई, उनके भाई शुभम बाजपेई और चाचा बब्बू बाजपेई पर साथियों संग अगवा करने का आरोप है। आरोपियों ने रातभर अरुण को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पीटा। राइफल की बट से उनकी कोहनी पर वार किया, जिससे हाथ टेढ़ा हो गया। सात अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे उन्हें फोन और पांच सौ रुपये देकर छोड़ा गया। अरुण ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवम बाजपेई, शुभम बाजपेई, बब्बू बाजपेई, हर्षित और संदीप के साथ तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।