फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जांच में न पौधे मिले न खोदे गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के कोरारी कला गांव में रोपने के लिए आए सैकड़ों पौधे आरआरसी सेंटर में सूखने के मामले में हुई जांच में न पौधे मिले और ना ही खोदे गए गड्ढे। विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपने के लिए बिछिया ब्लॉक के कोरारी कला गांव में 1500 पौधे आए थे। ये पौधे आरआरसी सेंटर पर पड़े-पड़े ही सूख गए। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ फहद खान ने एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा था। एडीओ पंचायत संदीप मिश्रा ने बताया कि पौधे उनके कार्यभार संभालने से पहले आए थे। सात जुलाई को सचिव कामिनी वर्मा का स्थानांतरण हुआ था जबकि पौधे 12 जुलाई को गांव पहुंचे और उन्हें 17 जुलाई को कोरारी कला का चार्ज मिला था। इस स्पष्टीकरण से असंतुष्ट बीडीओ ने लघु सिंचाई विभाग के जेई सूर्यनाथ और एपीओ योगेश की समिति बनाकर मामले की जांच के आदेश दिए थे। टीम ने अपनी रिपोर्ट बीडीओ को दे दी है। लघु सिंचाई विभाग के जेई सूर्यनाथ ने बताया कि जांच के दौरान कोरारी गांव में पौधे तो दूर उन्हें लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे भी नहीं मिले। रिपोर्ट बीडीओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें