उन्नाव। ईदगाह पत्थर कॉलोनी में युवती का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन ने पुलिस का बताया कि फोन पर अधिक बात करने पर मां ने डांट दिया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी इरशाद की बेटी सना (18) सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी, मां छोटी बहन को लेने स्कूल गई थी। पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। मां जब बेटी को लेकर स्कूल से घर आई तो उसका शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मामा सलमान ने बताया कि फोन पर अधिक बात करने को लेकर मां ने डांटा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।