फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो पक्षों में मारपीट में युवती बेहोश, मौत की अफवाह पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पांडेनखेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवती बेहोश हो गई। उसकी मौत की अफवाह फैलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। थानाध्यक्ष दो गाड़ियों के साथ गांव पहुंचे। पता चला कि युवती मृत नहीं बल्कि बेहोश हुई है, तब उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव निवासी पूतीलाल यादव के बेटे रोहित और शिवांकी रैदास के बीच पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी हो गई। इस दौरान शिवांकी ने रोहित का मोबाइल छीन लिया। रोहित जब शिकायत करने शिवांकी के घर गया तो उसके साथ मारपीट हुई। उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में रोहित की बहन सुनीता को सीने में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। उसे वैन से बिछिया सीएचसी ले जाया गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों को चोटें आईं। रोहित पक्ष से गीता, फूलमती, सुनीता और ऋतु घायल हुईं, जबकि दूसरे पक्ष से काजल रैदास, उनकी मां और बुआ को चोटें लगीं।
थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मार डालने की धमकी सहित एससी एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। घायलों को जांच के लिए अस्पताल भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें