फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरिया के जाल में उतरा करंट, मकान बनवा रहे युवक की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नटपुरवा मोहल्ले में मकान की स्लैब के लिए बनाए गए सरिया के जाल में केबल का तार छूने से करंट आ गया। चपेट में आकर भवन स्वामी की मौत हो गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला नटपुरवा निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र नथुन्नी अपना मकान बनवा रहे थे। छत की स्लैब डालने के लिए सरिया का जाल बनाया गया था। इसके पास से निकला बिजली का केबल कटा होने से जाल में करंट फैल गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सुनील जैसे ही जाल देखने पहुंचे करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नट बिरादरी का था, वह मजदूरी करता था। बेटे की मौत से पत्नी रोमी, पुत्र साहिल, बेटी शिवानी, सानिया और शालू बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें