फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर मृत मिला युवक, सदमे से चाची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। गांव रायपुर निवासी युवक का शव मंगलवार सुबह बिस्तर पर मिला। शव को देखने पहुंची पड़ोस में रहने वाली चाची की सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अरुण (25) पुत्र रामआधार लोध मगरवारा स्थित लेदर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सोमवार रात वह गांव का मेला देखने गया था। देर रात घर लौटा और बरामदे में पड़ी चारपाई पर सो गया। मंगलवार सुबह देर तक उसके न उठने पर परिजन जगाने पहुंचे तो शरीर में कोई हरकत नहीं मिली। उसे लेकर लखनऊ के बंथरा स्थित नर्सिंगहोम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर आ गए। अरुण की मौत की सूचना पर पड़ोस में रहने वाली उसकी 55 वर्षीय चाची मुन्नीदेवी पत्नी राधेलाल उसे देखने पहुंची और शव देख बदहवास हो गईं। अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन में गिर गई। परिजन उन्हें पास के नर्सिंग होम ले गए, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। एसओ उरेश सिंह ने सांप के काटने से युवक की मौत की आशंका जताई है। वहीं उसकी चाची की हृदयगति रुकने से मौत की बात कही है। पुलिस ने अरुण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले अरुण की शादी अजगैन के भौली गांव में रहने वाली सोमवती से हुई थी। पति की मौत पर वह अपने दो साल के बेटे को सीने से चिपका बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें