फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 24 Aug 2022 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उन्नाव-पुरवा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एक को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उसकी मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कटरा निवासी दुर्गेश (19), पड़ोसी छोटू (20) के साथ बाइक से खेत धान की फसल देखने जा रहे थे। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर शारदा नहर के निकट सामने से आ रहे शीतलगंज मोहल्ला निवासी शिवकुमार की बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। हादसे में दुर्गेश व छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाजपा नेता उत्तमचंद्र लोधी ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छोटू के सिर में गंभीर चोट होने से उसे हैलट ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें