फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई अवैध असलहा फैक्टरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली पुलिस ने जंगल में असलहे बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 14 तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि टीकरखुर्द व मिश्रीखेड़ा के बीच जंगल में एक झोपड़ी में अवैध रूप से शस्त्र बनाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ दबिश दी।
विज्ञापन

मौके से टीकरखुर्द गांव निवासी राजेंद्र रावत, मौरावां थाना के मचकुरिया गांव के नसीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचे, छह कारतूस, असलहा बनाने का सामान बरामद हुआ है। इन दोनों पर पहले से पुरवा व मौरावां थाने में रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, इरफान अहमद, कांस्टेबल पवन कुमार, अभिषेक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल खैरुल बसर, राजेश मिश्रा, सर्विलांस टीम प्रभारी अब्दुल जब्बार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें