फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा होगा मौरावां-हिलौली-बछरावां मार्ग

Sat, 19 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हिलौली-मौरावां-बछरावां मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। शासन से इस मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने को मंजूरी मिल गई है। साथ ही प्रदेश सरकार ने स्वीकृत लागत के सापेक्ष 10 फीसदी धनराशि भी जारी कर दी है। इस धनराशि के जारी होने के साथ ही मार्ग के जल्द चौड़ी व सुदृढ़ीकरण का काम शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में हिलौली-मौरावां-बछरावां मार्ग सिंगललेन है। यह मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। 13 किमी. लंबे इस मार्ग में जगह-जगह इतने ज्यादा गड्ढे हो गए हैं कि वाहन सवारों और राहगीरों के लिए यह जख्म दे रहा है। इस मार्ग से आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में इस मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से शासन को पत्र भेजा गया था। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से इसके लिए 18 करोड़ 61 लाख रुपए का आगणन बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया। प्रदेश सरकार ने इसे मंजूरी देेते हुए पहली किस्त के रुप में 1 करोड़ 86 लाख रुपए जारी कर दिए। प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव श्यामलाल यादव की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। बताया है कि विस्तृत डिजाइन/ड्राईंग बनाते समय प्रयोजना लागत में यदि 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होती है तो इस स्थिति में पुनरीक्षित प्रायोजना प्रस्ताव पर शासन के माध्यम से विभागीय व्यय समिति का 3 माह के अंदर पुन: अनुमोदन प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का प्रयोग हर हाल में 31 मार्च 2016 तक कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें