उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर जिसकी तरफ सारा विश्व देख रहा था उसके निर्माण के लिए तिरुपति बालाजी समिति ने एक अरब रुपये देने की घोषणा की है। करोड़ रुपये यूएसए से आ रहा है।
दस करोड़ रुपये महावीर मंदिर पटना दे रहा है। मंदिर के लिए पता नहीं कितनी धन वर्षा होगी। कहा कि मुझे लगता है विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मंदिर अयोध्या में बनेगा।
शुक्रवार को गदनखेड़ा स्थित अपने कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगीजी से इस संदर्भ में मेरी बात हुई है और प्रक्रिया बहुत तेज है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या एटम बम की तरह है।
इसलिए हमने यह नारा दिया है कि हम दो, हमारे दो और सबके दो। इसके लिए कानून बनाना चाहिए। अगर मोदी सरकार कानून नहीं बनाती है।
तो हम राष्ट्रवादी सभी संप्रदाय के सभी धर्म आचार्यों व लोगों को प्रधानमंत्री और भारत सरकार से आग्रह करना चाहिए कि बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए कोई कड़ा कानून बनाने की कृपा करें।
एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कुछ लोग हर समय अलगाववाद और जिहाद की बात करते हैं। जिन सांसद की आप बात कर रहे हैं उन्हें मैं भी जानता हूं। वह मेरा सम्मान करते हैं किंतु किसी आहट, किसी कारण उन्होंने यह बात कह दी होगी।