फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से श्रमिक का दाहिना पैर कटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारिवारिक चाचा के निधन पर जा रहा था गांव
विज्ञापन

- गहरा गांव स्थित टेनरी में काम करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर गहरा के पास वाहन की टक्कर से श्रमिक का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बीघापुर कोतवाली के महाई गांव निवासी छेदीलाल (45) अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर गांव निवासी देशराज के घर में किराये के कमरे पर रहता था। वह गहरा स्थित मॉडल टेनरी में मजदूरी करता था। बड़े भाई सुरेश ने बताया कि रविवार दोपहर महाई निवासी चाचा सूर्यबली का निधन हो गया था। छेदीलाल उसी में शामिल होने घर आ रहा था। सदर कोतवाली के गहरा के पास हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी तब पता चला। बताया कि उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से संबंध विच्छेद के बाद वह अकेला ही रहने लगा था। एक ही परिवार में दो मौतों से परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें