फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बालामऊ पैसेंजर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहटा मुजावर (उन्नाव)। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए श्रमिक की मौत हो गई। इस दौरान कानपुर से जम्मू जा रही जम्मूतवी 25 मिनट तक बांगरमऊ स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही।
बिहार प्रांत के दरभंगा जिले के गांव भरन टोल सुखराईन निवासी विनोद राय 43 बांगरमऊ के ब्लॉक रोड स्थित फ्लोर मिल में रहकर काम करता था। उसके दो बेटे बबलू कुमार और काशी कुमार भी साथ में रहते थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम छह बजे वह किसी काम से मिल के सामने से गुजरी रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच कानपुर से बालामऊ जाने वाली पैंसेजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक घंटे बाद मिल के अन्य मजदूर उधर गुजरे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शव हटाने के दौरान करीब 25 मिनट तक जम्मू तवी एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही। बांगमरऊ एसओ राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

15जेएनडी23: जिला प्रशिक्षण केंद्र पर मिटिंग में भाग लेते निजी अस्पताल संचालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें