फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जर्जर बिजली लाइनों व पोल को बदलने का काम शुरू... 30 तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में एक माह से बंद चल रहा जर्जर बिजली लाइनों और पोलों को बदलने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन बड़ा चौराहा व टाउन द्वितीय फीडर से जुड़े मोहल्लों में 10 किलोमीटर लंबी नई एबीसी लाइन डाली गई।
विज्ञापन

जिस कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति साढ़े आठ घंटे बंद रही। अधिकारियों का दावा है कि 30 नवंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान शट डाउन लेने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
शहर के सिटी पावर हाउस से बड़ा चौराहा और पीडी नगर उपकेंद्र से टाउन द्वितीय फीडर संचालित हैं। इनसे धवन रोड, मुबारिज नगर, आदर्श नगर, इंदिरा नगर, बड़ा चौराहा, पीडी नगर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

वर्तमान में दोनों फीडरों से जुड़े इन मोहल्लों में लगे बिजली पोल और तार जर्जर हो गए हैं। इससे आए दिन लोड बढ़ने पर तार टूट जाते थे और आपूर्ति बाधित हो जाती है।
इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने रीवैंप योजना के तहत एक अक्तूबर से काम शुरू होना था। पोल और तार बदलने के लिए शटडाउन मांगा गया लेकिन त्योहारी सीजन होने से अनुमति नहीं मिली थी।
अब त्योहार बीतने के बाद गुरुवार से काम शुरू किया। करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में नई एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) लाइन बिछाने का काम किया गया। सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक काम चलता रहा। इस दौरान आपूर्ति बंद रही। अधिकारियों के मुताबिक, नए पोल लगने व बंद वायर की नई लाइन बिछने से तार टूटने की घटनाएं नहीं होंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को भरपूर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें