फोटो-16- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास टूटी ग्रिल को ठीक करते कर्मी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज (उन्नाव)। हाईवे पर टूटी ग्रिल के कारण वाहन निकलने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई ग्रिलों को सही कराने का काम कराया जा रहा है। इसलिए एक लेन से धीमी गति से वाहनों को गुजारा गया। ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सुरक्षा की दृष्टि से लगी ग्रिल कई स्थानों पर टूटने से आए दिन वाहन सवार उसी से निकलने का प्रयास करते हैं और हादसे हो जाते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम किया गया। इस दौरान वाहनों को एक लेन से धीमी गति से गुजारा गया। डिवाइडर पर ग्रिल लगने से अवैध कट बंद होंगे और यातायात भी अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा।