फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: 52 महिलाओं के जज्बे को किया सलाम

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्र? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निराला प्रेक्षागृह में प्रोबेशन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने उद्यमी आयशा, जरदोजी के लिए सरोजनी, शिक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, उपनिरीक्षक व कांस्टेबिल, एएनएम, स्टाफ नर्स, ग्राम विकास अधिकारी के साथ सहायक उपायुक्त उद्योग व जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत 52 महिलाओं को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
13 नवजात बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट व कन्या गौरव सम्मान प्रदान किया। मिशन शक्ति के तहत विभिन्न विद्यालयों आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया। इससे पहले विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, पुरवा के अनिल सिंह, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, रोचना श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा मौजूद रहे।
सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। विभिन्न पुलिस थानों में महिला सुरक्षा समिति की सदस्यों को मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनाया गया। ब्लाक मियागंज में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संबोधन सुना। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य पर आठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। बीडीओ राजीव सिंह, एडीओ पंचायत धीरेंद्र यादव व ग्राम विकास अधिकारी मंगल प्रसाद मौजूद रहे। बांगरमऊ में आरएस इंटर कॉलेज में भी लाइव प्रसारण दिखाया गया।

निराला प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्यमी प्रकाशिनी श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्- फोटो : UNNAO

निराला प्रेक्षागृह में मौजूद महिलाएं व छात्राएं।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें