फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पाई गई महिला में नहीं थे लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमित महिला का उन्नाव मेडिकल सेंटर में इलाज करने के मामले में सीएमओ की ओर से जारी हुई नोटिस का संचालक ने जवाब दिया है। बताया है कि जब महिला इलाज के लिए आई थी उसमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। परिवार के लोगों ने उनकी यात्रा की जानकारी नहीं दी थी। उनकी किडनी में संक्रमण का इलाज किया गया था।
विज्ञापन

शहर के अनवार नगर मोहल्ले में 6 जून को मायके आई कानपुर के अस्सी फीट रोड के मोहल्ला चिस्तीनगर निवासी 54 वर्षीय महिला को बुखार व खांसी होने पर भाई निसार ने शहर के कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। छह घंटे इलाज करने के बाद नर्सिंगहोम संचालक ने उसे लखनऊ पीजीआई भेज दिया था। 9 जून को महिला की मौत होने के बाद नर्सिंगहोम को 72 घंटे के लिए सील करते हुए सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने कोरोना संदिग्ध महिला का इलाज करने और बिना जानकारी दिए लखनऊ भेजकर सूचना छिपाने के आरोप में नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था।
नर्सिंगहोम संचालक डॉ. निर्मल खेड़िया ने सीएमओ को दिए गए अपने जवाब में बताया है कि महिला को किडनी में संक्रमण का इलाज करने के लिए भर्ती किया गया था। उस समय न ही उसे बुखार था और न सांस लेने में दिक्कत थी। परिजनों ने उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं बताई थी। सीएमओ ने बताया कि नोटिस के जवाब का अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें