फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी-दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। उन्नाव-संडीला मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के गुलाबखेड़ा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला दामाद व बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के फजलगंज निवासी हुस्नबानो (55), दामाद सलीम (35) के घर संडीला गई थी। दामाद ने उसे कानपुर छोड़ने की बात कही तो हुस्नबानो की बेटी हसरत भी साथ चलने के लिए तैयार हो गई। सलीम दोनों को लेकर रविवार शाम बाइक से कानपुर के लिए निकला। रात लगभग आठ बजे माखी के सलेमपुर के मजरा गुमानीखेड़ा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पीछे बैठी हुस्नबानो की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी व दामाद घायल हो गए। दोनों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें