फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र की गौरा गांव निवासी दीपक कुशवाहा की पत्नी सोनाली (19) का शव रविवार सुबह करीब नौ बजे घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे रायबरेली जिले के थाना खीरो के दोकनहा निवासी पिता दिनेश कुमार ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
पिता ने बताया कि सोनाली का विवाह दिसंबर 2023 में दीपक से किया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देकर मारपीट और गाली-गलौज करते थे। मामले की जानकारी पर तहसीलदार अरसला नाज भी पहुंचीं और परिजनों को गहनता से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें