परियर। परियर-बिठूर पुल से पति द्वारा फेंकी गई महिला का शव एसडीआरएफ ने पांचवें दिन बुधवार शाम करीब आठ बजे खोज निकाला। शव घटनास्थल से छह किमी दूर मिला है। सफीपुर कोतवाली के मरौंदा मंझवारा निवासी उषा को कानपुर नगर के गाजीपुर के रहने वाले पति सुजीत राजपूत ने अवैध संबंधों के शक में चार सितंबर को परियर-बिठूर गंगा पुल से गंगा नदी में फेंक दिया था। पिछले कई दिनों से पुलिस, एसडीआरएफ की टीम की मदद से महिला की तलाश गंगा नदी में कर रही थी। बुधवार शाम लगभग आठ बजे घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर बसधना गांव के पास गंगा नदी में महिला का शव मिल गया। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि शव मिल गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पति को जेल भेजा जा चुका है। (संवाद)