फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन लूटी, दो के पर्स उड़ाए

Sat, 01 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : self
विज्ञापन
क्षेत्र के दुर्गा कुशहरी देवी मंदिर के आसपास बदमाश सक्रिय हैं। मंदिर से लकनऊ स्थित घर लौट रही एक महिला की कुसुंभी स्टेशन पर चेन छीन ली गई। मंदिर आए दो अन्य युवकों के पर्स भी बदमाशों ने गायब कर दिया। सीओ हसनगंज के मुताबिक, एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ के मोहल्ला सिंगार नगर निवासी प्रतिभा अग्रवाल पत्नी सुभाष अग्रवाल बेटी अनुष्का के साथ ट्रेन से कुशहरी मां के दर्शन करने आई थीं। दर्शन करने के बाद प्रतिभा वापस गाड़ी पकड़ने के लिए कुसुंभी स्टेशन पहुंची और बेटी के साथ प्लेटफार्म में बेंच पर बैठ गईं। उसी दौरान स्टेशन पर टहल रहे दो युवकों में से एक पास आया और प्रतिभा के गले में पड़ी चेन छीनकर भाग निकला। प्रतिभा ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी है। आशंका है कि बदमाश मंदिर से ही दोनों के पीछे लग गए थे।

दूसरी घटना नवाबगंज के बाजार रोड पर हुई। यहां दर्शन कर लौट रहे कानपुर के डिप्टी पड़ाव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बाइक से नवाबगंज आए थे। मंदिर के पास ही एक जूस की दुकान पर रुके। थोड़ी देर बाद पैंट में पीछे की जेब में पड़ी पर्स गायब मिली। पर्स में तीन हजार की नगदी के अलावा एटीएम व क्रेडिट कार्ड था। वहीं, लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी शशांक अग्निहोत्री भी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जेबकतरों ने उनकी भी पर्स पार कर दी। सीओ हसनगंज स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाहर से भी पुलिस लगाई गई है। शुक्रवार को एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें