परियर। चार बच्चों को घर में छोड़ महिला घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई है। पड़ोस में रहने वाला युवक भी लापता है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर ही पत्नी को ले जाने का शक जताया है।
माखी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को जेवर और नकदी लेकर घर से लापता हो गई। उसके चार मासूम बच्चे मां के बिना बिलखते रहे। पति ने के अनुसार, अलमारी खुली थी। उसमें रखे करीब एक लाख कीमत के जेवर और 35 हजार रुपये नकद गायब थे। पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खोजने के दौरान जानकारी हुई कि पड़ोस में रहने वाला युवक भी नहीं है। इसपर उसने युवक पर ही पत्नी को भगाकर ले जाने का शक जताया है। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि महिला और लापता युवक की तलाश की जा रही है।