फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक चलने पर पहिये के आगे लेटी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। पति-पत्नी में आपसी विवाद के बाद शनिवार शाम पति ट्रक स्टार्ट कर चलने लगा, तभी पत्नी ट्रक के पीछे पहिये के आगे लेट गई। पहिया ऊपर से निकल जाने से मौत हो गई। घटना के बाद पति ट्रक लेकर भाग गया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दलनखेड़ा गांव निवासी रिजवान की शादी सात साल पहले लखनऊ के रहीमाबाद थानाक्षेत्र के टीकर गांव निवासी रूबी (26) के साथ हुई थी। रिजवान ट्रक चलाकर परिवार पालता था। एक सप्ताह से ट्रक खड़ा कर रिजवान परिवार के साथ था। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद लगातार चल रहा था। शनिवार शाम तीन बजे वह ट्रक लेकर जाने लगा। रूबी ने रोकने का प्रयास किया, पति को रुकता न देख जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा वह पीछे पहिये के पास लेट गई, इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल पर मृतका के ससुरालियों के साथ पुलिस पहुंची।
एक घंटे बाद मृतका के पिता लखनऊ के थाना रहीमाबाद के टीकर गांव निवासी शाकिर अली और अन्य परिजन पहुंचे, उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि ससुराली दो लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहे थे। पूरी न होने पर हत्या कर दी। सीओ अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर उन्हें शांत कराया। मृतका के दो बच्चों में सुहैल (3) और बेटी जोया (2) है। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति रिजवान, ससुर उजागर, सास तकदीना और देवर सलमान पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें