फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के काफिले में शामिल कार की टक्कर से महिला घायल

Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
injured woman - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ से कानपुर जा रहीं राज्यमंत्री अरुणा कोरी के काफिले में शामिल लालबत्ती इनोवा कार नेे अचलगंज थानाक्षेत्र में आजाद मार्ग के पास बबुरिहा गांव के सामने पैदल सड़क पार कर ही गीता (25) पत्नी रामकुमार निवासी बबुरिहा को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पीछा कर कार चालक हरिकरण गुप्ता निवासी लखापुर बाराबंकी व साथ बैठे शिवकुमार को पीटना शुरू कर दिया। किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ व उपनिरीक्षक सुरेश यादव  मौके पर पहुंचे और घायल महिला व चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राज्यमंत्री के काफिले में शामिल इनोवा कार सबसे पीछे थी। पति रामकुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल (पत्नी के मायके) अकरमपुर जा रही थी। सड़क पार करने के लिए उसने पत्नी को बाइक से उतार दिया। इससे वह पैदल सड़क पार कर रही थी तभी यह हादसा हो गया। इस बीच हंगामे के चलते हाईवे का यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा। यातायात बहाल करने में पुलिस को करीब एक घंटा तक पसीना बहाना पड़ा। थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। घायल की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें