फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरी महिला, ट्रक से कुचलकर मौत

Sat, 04 May 2019 12:17 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
रानी शुक्ला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर मार्ग पर भतीजे के साथ बाइक से घर जा रही महिला सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से मौरंग लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर पतसिया निवासी रामू शुक्ला पुत्र रमेश चंद्र गुरुवार को अरगूपुर निवासी मामा विजय शंकर के नाती के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। साथ में उसके चाची रानी शुक्ला (45) पत्नी अनिल कुमार शुक्ला भी थी। शुक्रवार सुबह वह चाची रानी को बाइक से लेकर घर लौट रहा था।

सुबह सात बजे बिल्हौर मार्ग पर ग्राम मदारनगर के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही वह सड़क की ओर मुड़ने लगा। तभी रानी शुक्ला बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। जब तक वह संभल पाती तब तक बिल्हौर की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही रानी की मौत हो गई। जबकि भतीजा रामू शुक्ला बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और भाग निकला। रामू शुक्ला ने घटना की सूचना अपने चाचा अनिल कुमार शुक्ला व भारतीय जनता पार्टी में पंचायत प्रकोष्ठ में अवध क्षेत्र के पूर्व संयोजक विमलचंद्र शुक्ला को दी। पुलिस ने रामू शुक्ला की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें