फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिल्ली पुलिस को चकमा देकर भागी महिला, बांगरमऊ पुलिस ने पकड़ा

Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दिल्ली पुलिस ने झारखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया। उस पर दिल्ली में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है। दिल्ली पुलिस उसे ले जा रही थी, लेकिन महिला पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। बांगरमऊ पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

झारखंड धनबाद डोमपारा निवासी रीना देवी पत्नी रणविजय पर उत्तरी दिल्ली के थाना गुलाबी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दिल्ली पुलिस की टीम रीना को झारखंड से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर जा रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के पुलिस कर्मी नाश्ता करने के लिए रुके। इसी दौरान महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गई। दिल्ली पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रिंकू एंटी नार्कोटिक्स सेल ने बांगरमऊ कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। बांगरमऊ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बदली पुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस को चकमा देकर भागी महिला अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें