फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत, गलत इलाज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सुपासी गांव निवासी महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन एंबुलेंस से सीएचसी लाए जहां कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजन को समझाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के सुपासी गांव निवासी सुदेवी (45) पत्नी कमलेश प्रजापति कई दिनों से बीमार थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। रविवार दोपहर परिजन एंबुलेंस से उन्हें अचलगंज सीएचसी लेकर आए। वहां कुछ देर चले इलाज के बाद सुदेवी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजन बेहाल हो गए और गलत इलाज का आरोप लगाने लगे।
सूचना पाकर उपनिरीक्षक शिवकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. संकल्प गुप्ता ने बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। परिजन उसका कहीं अन्य जगह इलाज भी करा रहे थे। अस्पताल आने पर सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें