फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सराफ को नकली जेवर बेचने वाली महिला, बहू-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सराफ को झांसा देकर नकली जेवर बेचने वाली कानपुर की महिला टप्पेबाज और उसके बेटे-बहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुरवा कस्बा के मोहल्ला राजा बाजार निवासी सज्जन सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चमियानी गांव में उसकी सराफ की दुकान है। दुकान पर दो बेटे आकाश और विकास रहते हैं। 12 दिसंबर को बेटा आकाश दुकान पर था। तभी दो महिलाएं, एक युवक के साथ आया और सोने का लाॅकेट सहित अन्य सामान बेचने की बात कही। बेटे ने 18 हजार में सामान खरीद लिया। बाद में सामान देखा तो सोने जैसा दिखने वाला लॉकैट नकली निकला।
18 दिसंबर को यही तीनों फिर दुकान पहुंचे, उस समय दुकान पर छोटा बेटा विकास था। तीनों झांसेबाजों ने चांदी के पायल बेचने की बात कही। विकास ने पायल लेकर 3600 रुपये दे दिए। तीनों टप्पेबाज दुकान से बाहर निकल रहे थे तभी बड़ा बेटा आकाश पहुंच गया और तीनों को पहचान लिया। तीनों को बैठाकर पुलिस को बुलाया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शिवबाला निवासी कानपुर चकेरी के घोरवाखेड़ा बताया। साथ में बहू गुड़िया और बेटा दीपक था। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि तीनों ने दुकानदारों को झांसा देकर नकली जेवर बेचने की कई घटनाएं स्वीकार की हैं। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

-
वारंटियों को भेजा जेल
असोहा। मारपीट के मामले में वांछित चल रहे समाधा गांव निवासी रमेश और नन्हके के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने दोनों को घर से गिरफ्तार किया। एसओ विमलकांत गोयल ने बताया कि दोनों को आरोपियों को जेल भेजा गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें