फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी

Fri, 01 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खोई जमीन पाने के लिए संघर्ष कर रही जिला कांग्रेस कमेटी ने अब 12 मई को भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरने की घोषणा की है। इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं से ब्लाक मुख्यालयों पर अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष हसन वासिफ  ने कहा कि इस बार प्रकृति की मार से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। ऐसी परिस्थितियों में जब सरकार संवेदनहीन हो गई हो तो किसानों के प्रति उन लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

सरकार को जगाने व किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार से मोर्चा लेने की जरूरत है और कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजे के लिये सड़कों पर संघर्ष करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में 12 मई को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिला व ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि12 मई को इस अध्यादेश का कड़ा विरोध कांग्रेस पार्टी की ओर दर्ज करायें। कार्यक्रम की तैयारी के लिये अभी से जुट जायें। बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार लोधी, पुत्तीलाल वर्मा, दयाशंकर शुक्ल, चंद्रपाल पासी, राजीव रतन राजवंशी, मोहम्मद सलीम खां, कन्हई लाल कुरील, बोधराज सिंह, अनूप कुमार मेहरोत्रा, दूधनाथ वर्मा, श्याम लाल कोरी, डा. सतीश चंद्र भारतीय, संत बहादुर, विजय शंकर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें