फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी आने पर परिवार ने दूरी बनाने को कहा तो महिला ने दी जान

विज्ञापन
मृतका रंजना का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। खांसी आने पर परिवार ने दूरी बनाकर रहने की बात कही तो महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटकर जान दे दी। दस माह की बेटी के काफी देर तक रोने पर घरवालों को जानकारी हुई। मृतका का पति पांच माह से दुबई में है। वहीं, मृतका के पिता ने सास, ससुर सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मवईभान गांव निवासी बंशीलाल वर्ष नवंबर 2019 में दुबई गया था। पत्नी रंजना (25) ससुराल में रह रही थी। उसके 10 माह की बेटी प्रगति भी है। बुधवार दोपहर रंजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की सास रामकली ने पुलिस को बताया कि कई दिन से रंजना को खांसी आ रही थी। वायरस के डर से उसे परिवार व बेटी से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। इसी बात से नाराज रंजना ने मौरावां के तमोलीखेड़ा गांव निवासी भाई दिनेश को फोन मिलाकर बात की। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बेटी को लेकर कमरे में चली गई। बच्ची के रोने की आवाज पर दस्तक दी तो दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला।
सास रामकली ने बताया कि दरवाजा न खुलने पर देवर मुकेश ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय पहुंचे और दरवाजा तोड़वाया। कमरे में छत के कुंडे में बंधी साड़ी से रंजना का शव लटका था। जमीन पर उसकी 10 माह की बेटी प्रगति रो रही थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। मृतका के पिता चंद्रप्रकाश ने बताया कि रंजना का विवाह 7 मार्च 2018 को बंशीलाल के साथ हुआ था। शादी के बाद से रंजना को दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मृतका के सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तफ्तीश व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें