सफीपुर (उन्नाव)। सड़क से किनारे खड़े होने की बात कहने से नाराज चार युवकों ने ई-रिक्शा चालक को पीट दिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक शुभम पुत्र रामलखन ने तहरीर दी है। इसमें कहा, 24 जून की शाम छह बजे वह उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुलासी कुआं से ई-रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। गांव के पास पड़ोसी रामनरेश, साथियों के साथ सड़क पर खड़े थे।
उनसे हटने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। बाद में फोन कर अमित, छोटू और शक्तिमान को बुला लिया। रामनरेश और अमित ने मेरे हाथ-पैर पकड़ लिए, अन्य लोग डंडे से पीटने लगे। इससे सिर फट गया। ग्रामीणों ने पीआरवी को बताया, उसके आने के बाद सभी भाग निकले। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।