फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी बनाई सड़क खोदवा डाली

Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सड़क का निर्माण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भी कह रही हैं कि सड़क तो अभी बिल्कुल ठीक है फिर उसके नवीनीकरण और डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने की क्या जरूरत पड़ गई उन्होंने कहा कि इसका पता कराते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों सड़कों की मरम्मत के लिए लोनिवि वर्षों से बजट न होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


इस काम को लेकर लोनिवि पर तमाम सवाल उठने लगे हैं। बिलग्राम-उन्नाव-इलाहाबाद मार्ग पर शहर में गांधीनगर तिराहा से गदनखेड़ा बाइपास चौराहा तक तीन किमी फोर लेन सड़क का तीन साल पहले ही लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कराया था।

गांधीनगर से जिला अस्पताल के सामने लखनऊ हाईवे तक जाने वाली इस सड़क की मरम्मत के नाम पर विभाग ने 1.564 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। गुरुवार को ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है एक तरफ लोनिवि निर्माणखंड बनी-बनाई सड़क के नवीनीकरण के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है तो दूसरी तरफ अपने अधिकार क्षेत्र वाली ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों सड़कों के लिए बजट न होने का रोना रो रहा है। यही नहीं  बिलग्राम-उन्नाव-इलाहाबाद मार्ग पर अचलगंज कसबा से पहले बाबाखेड़ा मोड़ और बीघापुर कसबा के पास कई किमी सड़क खस्ताहाल है। इसके बाद भी विभाग ने जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने के बजाए बनी-बनाई सड़क की मरम्मत के नाम पर डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि जारी कर दी।
विज्ञापन


सरकारी धन का हो रहा घालमेल- सदर विधायक
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बनी बनाई सड़क का नवीनीकरण कराने को सरकारी धन का घालमेल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि निर्माण खंड के अधिकार क्षेत्र की चांदपुर, टीकर, भदेसा संपर्क मार्ग, बिछिया ब्लाक समेत सदर विधानसभा क्षेत्र में ही दर्जनों सड़कें हैं जो कई साल से जर्जर हैं और कई बार मरम्मत व नवीनीकरण की मांग की गई, लेकिन अब तक इन मार्गों का निर्माण नहीं कराया गया।

सड़क का नवीनीकरण कराने को जारी हुआ बजट
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन एमपी चौरसिया ने बताया कि यह सड़क चार साल पहले फोरलेन हुई थी। इसके नवीनीकरण के लिए बजट मिला है, जिससे नवीनीकरण का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गदनखेड़ा बाइपास चौराहा (लखनऊ-कानपुर हाईवे) से आगे रायबरेली मार्ग अब एनएच के हैंडओवर हो गई है। इसलिए मरम्मत या निर्माण कराना एनएच की जिम्मेदारी है।

गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई-डीएम
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि कहा कि सड़क तो अभी बिल्कुल ठीक है फिर उसके नवीनीकरण और डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने की क्या जरूरत पड़ गई इसका पता कराते हैं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें