फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशराजपुर में लगी साप्ताहिक बाजार, पुलिस ने डंडा पटककर खदेड़ा

विज्ञापन
गंजमुराबाद के कुशराजपुर में लगी सब्जी मंडी बंद कराती पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। क्षेत्र के ग्राम कुशराजपुर में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर बाजार लगाई गई। बाजार में सैकड़ों की भीड़ मौजूद होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर डंडा पटककर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के लाठी पटकने का वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनकर पुलिस ने फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते डीएम के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं को घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद भी क्षेत्र के कुशराजपुर में सोमवार शाम साप्ताहिक बाजार लगाई गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग फल-सब्जी लेने पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद बाजार लगे होने की भनक पीआरवी को लगी। पुलिस ने बाजार पहुंचकर डंडा पटका तो दुकानदार व भीड़ भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें