फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 24 घंटे में दूसरी बार बदला मौसम, चली तेज हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/नवाबगंज। 24 घंटे में दूसरी बार मौसम बिगड़ा। जिसे तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। रात भर गांवों में बिजली गुल रही। सोहरामऊ व अजगैन क्षेत्र में दस पोल टूटने से आपूर्ति बाधित रही और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को तेज हवाएं चली थीं। साथ ही हल्की बारिश से एक तरफ लोगों को गर्मी से तो राहत मिली थी लेकिन बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सोहरामऊ व अजगैन क्षेत्र में दस बिजली पोल टूट गए थे। इससे रात भर बिजली गुल रही थी। इसके अलावा अजगैन क्षेत्र के सधीरा, पिपरोसा, पकरिगवां, सिंधुरिया, रैनापुर, रायपुर गढ़ी, दिलवल आदि गांवों में भी पूरी रात बिजली नहीं आई। बुधवार सुबह 10 बजे लाइन ट्रिप तो हुई लेकिन इसके बाद भी पूरी दोपहर बिजली गुल रही।
शाम चार बजे के करीब जैसे ही आपूर्ति चालू की गई वैसे ही फिर से तेज हवाएं चलने लगीं। फिर बूंदाबांदी से बिजली गुल हो गई।
एसडीओ रुद्र प्रताप ने बताया कि तेज आंधी व पानी के चलते सोहरामऊ व अजगैन उपकेंद्र में कुल दस खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिनमे छह खंभे 33 केवीए लाइन के थे, जिनके गिरने पर फाल्ट ढूंढना और सप्लाई चालू करना थोड़ा मुश्किल रहा। 11 केवीए के तीन व एलटी का एक पोल क्षतिग्रस्त हुआ था। एसडीओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आपूर्ति सामान्य करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें