चकलवंशी। बरकोता-प्यारेपुर संपर्क मार्ग पर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। घटना के समय वैन में 12 छात्र थे। सभी बाल-बाल बच गए।
माखी थानाक्षेत्र के भदेवना के मजरा पंडितखेड़ा गांव में संचालित निजी विद्यालय की वैन बुधवार दोपहर करीब दो बजे बच्चों को लेकर उनके घर प्यारेपुर जा रही थी। बरकोता-प्यारेपुर संपर्क मार्ग पर प्यारेपुर गांव के पास रफ्तार तेज होने से वैन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई।
घटना में वैन में बैठे प्यारेपुर गांव निवासी छात्रों में प्रियांशी(8), अंशिका(7), शिवांश(8), आयुष (9), अर्पित(8), लविश(7), काव्या(10), अंशिका(6), पलक(9), प्रियांशू(8), आनन्द(7), आशीष(10) दहशत में आ गए। वैन चालक सर्वेश ने सभी को संभाला और परिजनों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। चर्चा है कि अर्पित, काव्या, और पलक को चोटें आने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए थे।
थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। अगर कोई आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।