फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर में पौन घंटे की बारिश सेे जलभराव, तीन घंटे जूझे लोग

Sat, 28 Jun 2025 07:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कई दिनों बाद शहर में पौन घंटे तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव तीन घंटे मुसीबत बना रहा। गली-मोहल्लों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। पुरवा तहसील क्षेत्र में भी करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक ने एक जुलाई तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन




शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हुई और करीब पौन घंटे जारी रही। पहली कई दिनों बाद हुई तेज बारिश से शहरवासियों को मुख्य मार्गों पर जलभराव से जूझना पड़ा। शहर में डीएम आवास के सामने, पुलिस लाइन रोड, छोटा चौराहा आदि मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ। वहीं, मोहल्ला कल्याणीदेवी, शिव नगर, पीतांबर नगर, पूरन नगर, बंदूहार, अनवार नगर, इब्राहिमबाग आदि में गलियां बारिश के पानी से लबालब हो गईं।

मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव से करीब तीन घंटे में निजात मिल गई, लेकिन गली-मोहल्लों के रास्ते रात तक लबालब रहे। लोगों ने बताया कि नाला सफाई में बरती गई लापरवाही से इस बार भी समस्या हो रही है। हालांकि मुख्य मार्गों के आसपास के नालों की सफाई से कुछ राहत है। वहीं, पुरवा क्षेत्र में करीब आधे घंटे बारिश हुई। इससे हिलौली अस्पताल व ब्लॉक के मुख्यद्वार तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। एक जुलाई तक तेज हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें