संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नाला चोक होने से शहर के गिरिजाबाग में जलभराव हो गया। लोगों को गंदे पानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका से नाले की सिल्ट सफाई कराने की मांग की है।
शहर में जलभराव की समस्या आए दिन बनी रहती है, इसके लिए अभी तक नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। सोमवार को नाला चोक होने से शहर के गिरिजाबाग मोहल्ले में जलभराव हो गया। लोगों ने बताया कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कहीं भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। नगर पालिका ईओ ने संजय गौतम ने बताया कि शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है। जल्द नाले की सफाई करा दी जाएगी। ताकि जलभराव की समस्या न हो।