फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिकायतें निपटाए बिना ही लगा रहे फर्जी रिपोर्ट

Tue, 20 Feb 2024 02:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1,2
विज्ञापन

-दिव्यांग के आवास के लिए पक्का घर होने की लगा दी रिपोर्ट
- स्पीड ब्रेकर बना नहीं, अपलोड कर दी निर्माण होने की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के अफसर शिकायतों के फर्जी निस्तारण करने से नहीं चूक रहे हैं। कार्यालय में बैठकर शिकायतों के निस्तारण की गलत रिपोर्ट लगाने से पीड़ितों को लाभ के स्थान पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग परेशान हैं और अफसरों के कार्यालयों की दौड़ लगाकर एड़ियां घिस रहे हैं। बानगी के लिए यहां ऐसी दो शिकायतें दी जा रही हैं, जो संबंधित विभाग के अधिकारियों की कारगुजारी बताने के लिए पर्याप्त हैं।
केस-1सिकंदरपुर कर्ण के कोलुहागाड़ा गांव निवासी दिव्यांग रमेश कुमार व संजय ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या-20015624001308 के माध्यम से पक्के आवास की मांग की। संजय 60 फीसदी दिव्यांग है और आवास के लिए पात्र है। बीडीओ ने पंचायत सचिव से जांच कराने के बाद संजय के पास पक्का आवास और दोपहिया वाहन होने की रिपोर्ट लगाकर आख्या अपलोड कर दी। जबकि संजय का कहना है कि वह अपने चचेरे भाई उमाशंकर के घर में रहता है। उसके पास खुद का आवास नहीं है। अधिकारी कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट लगा रहे हैं। अब वह फिर से आवास के लिए अधिकारियों की चौखट नाप रहा है।
विज्ञापन

केस-2 शहर के रहने वाले अजय श्रीवास्तव ने आईजीआरएस संख्या-40015624003614 के माध्यम से जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर हादसों से बचने के लिए दोनों ओर गति अवरोधक (ब्रेकर) बनवाने की मांग की थी। बताया था कि अस्पताल में मरीज व तीमारदारों की भीड़ अधिक होती है। मुख्य द्वार पर कोई भी ब्रेकर आदि न होने से वाहन तेजी के साथ निकलते हैं, जिससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। शिकायत पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को भेजी गई। यहां से एक्सईएन की ओर से ऑनलाइन जो निस्तारण रिपोर्ट लोड की गई उसमें अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मार्ग के दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग एवं रंबल स्ट्रिप्स होने की जानकारी दी गई। जबकि, मौके पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


शिकायतों का फर्जी निस्तारण नहीं होने दिया जाएगा। दोनों मामलों की जांच कराई जाएगी। यदि गलत आख्या लगाए जाने की पुष्टि हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेम प्रकाश मीणा, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें