फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह भी नहीं चली 70 हजार से बनी दीवार

Sun, 29 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई 70 हजार रुपये की दीवार। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनी मुख्य दीवार का कुछ हिस्सा बारिश में गिर गया था। इसके बाद यह करीब तीन महीने तक ऐसे ही पड़ी रही।
विज्ञापन


विभागीय बजट के 70 हजार रुपये से इसका निर्माण करवाया गया। लगभग एक माह में दीवार बन कर तैयार हुई। अभी दीवार में प्लास्टर भी नहीं हो पाया था कि यह फिर से जमींदोज हो गई। अब इसके लिए विभाग से दोबारा बजट की मांग की गई।

विभाग द्वारा 1 लाख का बजट मिलने के बाद अब फिर से इसका निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है।
जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दीवार बीती बारिश में गिरी थी इसके बाद इसका निर्माण करवाया गया था। लेकिन किसी कारणवश वह दोबारा गिर गई। अब इसे दोबारा बनवाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही दीवार बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें