फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म्ीखेड़ा गांव के लापता युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। युवक का शव सोमवार दोपहर भादिन झील में मिला था। पिता ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

सुखराम का 18 वर्षीय पुत्र दीपक शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को गांव से एक किमी दूर भादिन झील में उसका शव मिला था। जुबान बाहर निकली होने से लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जताया था। कोतवाल केनएन पांडेय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनोें के संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें