फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में मारपीट

Wed, 08 Apr 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल कराने अस्पताल गई पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली से और फोर्स भेजी गई तब जाकर मामला शांत हुआ। पुरवा कोतवाली प्रभारी ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


पुरवा कसबा के मोहल्ला जोतपुर में मंगलवार सुबह पुराने विवाद में रामऔतार और फूलचंद्र व उनके परिजनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट में घायल हुए दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई।

घायलों में एक पक्ष से फूलचंद्र और उसकी बेटी काजल जबकि दूसरे पक्ष से घायल हुए रामऔतार, उसकी पत्नी शिवदेवी, बेटे मन्नो और मिथिलेशा पत्नी संजय का मेडिकल कराने के लिए पुरवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉ. तपन गुप्ता चोटों का परीक्षण कर रहे थे इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. आदर्श सचान ने कोतवाली पुलिस को मारपीट की सूचना दी। इसके सूचना मिलते ही अर्जुन यादव समेत कई सिपाही मौके पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

गंभीर रूप से घायल फूलचंद्र (55) और दूसरे पक्ष की मिथिलेशा (28) को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुरवा कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें