फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद प्रपत्रों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उप्र पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत हुई लिखित परीक्षा में सफल 16010 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर पुलिस लाइन में एएसपी ने दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसडीएम न्यायिक सफीपुर एसएन सिंह और सीओ माया राय की देखरेख में प्रक्रिया शुरू हुई है। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में 1610 अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य प्रपत्रों का सत्यापन होगा। रोजाना 75 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। भर्ती के इस चरण में अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन और शारीरिक फिटनेस का भी मूल्यांकन किया जाएगा। अभिलेखों के सत्यापन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया है। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र सही और वैध हों। अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज चेक होंगे। सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण में भाग लेने के लिए पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें