फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की धुंध से एक्सप्रेस वे पर रेंगे वाहन

विज्ञापन
कोहरा होने से लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर धीमी रफ्तार से निकलते वाहन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। सर्दी का मौसम अब अपना असर दिखाने लगी है। जिससे सुबह, शाम कोहरे का प्रकोप भी दिखने लगा है। बुधवार की सुबह क्षेत्र से निकला लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया। वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगकर चलते नजर आए। यूपीडा और पुलिस प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कोहरे की गिरफ्त में रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। उधर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और यूपीडा ने अपने कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी विराज कुमार ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम सभी पूरी तरह अलर्ट हैं। पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। यही नहीं वाहन चालकों से भी निर्धारित गति सीमा में सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें