फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े वाहन, कार सवार दो भाई सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास कोहरे के चलते अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार चार युवकों को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


हादसा-एक
राजस्थान के जिला सीकर के थाना खंडेला के गड्डी खानपुर गांव निवासी बहादुर (52) पुत्र मोटूराम कुमावत भाई कमलेश (48), साथी नेमका जिले के सदर कोतवाली के लदिना मोहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद (51) और नेमका के थाना कोटपुतली नेवरना निवासी अनूप (26) पुत्र बसंत के साथ कार से बिहार गए थे। बुधवार सुबह सात बजे लौटते समय बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास कोहरा अधिक होने से कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चारो घायल हो गए। यूपीडा ने एंबुलेंस से सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेजा वहां से जिला अस्पताल रेफर किया।

हादसा-दो
दिल्ली से 50 सवारियां लेकर स्लीपर बस मंगलवार भोरपहररांच बजे बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा के पास कोहरा अधिक होने से चालक को आगे चल रहा ट्रक नजर नहीं आया और बस उसी में पीछे से भिड़ गई। रफ्तार तेज न होने से सभी सवारियां बाल-बाल बच गईं। बस क्षतिग्रस्त हो गई। सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें