फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लालगंंज-उन्नाव हाईवे पर ललऊखेड़ा स्थित सर्विस लेने से हाईवे पर चढ़ते समय तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइकों में सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो को परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के सरायन गांव निवासी विपिन गौतम सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा नितिन (25) बंथर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में काम करता था। शनिवार शाम वह फैक्टरी से घर लौटा था। फिर बाइक से साथी सुरेश यादव (23) पुत्र आलोपी के साथ डीह गांव की बाजार जा रहा था। उसके पीछे पड़ोसी नीरज (32) भी बाइक से जा रहा था। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर दोनों बाइकें जैसे ही सर्विस लेन से मेन हाईवे पर पहुंची तभी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीनाें घायल हो गए।
जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। मां प्रिया ने बताया कि बेटा नितिन चार भाइयों में बड़ा था। छोटा बेटा निर्भय सूरत में मजदूरी करता है। नितिन की शादी नहीं हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें