फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। नगर के बेगमगंज मोहल्ले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगमगंज निवासी कल्लू के बड़े पुत्र हिमांशु का विवाह पांच साल पहले अचलगंज कस्बा निवासी दीक्षा(27) पुत्री के साथ हुई थी। पति हिमांशु के मुताबिक पत्नी दीक्षा की मंगलवार रात तबीयत खराब होने पर सीएचसी लाए, डॉक्टर ने इलाज किया और सुधार देख घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जांच कराने से पहले ही 11 बजे दीक्षा की हालत बिगड़ी और उसे फिर सीएचसी लाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा हंगामे का प्रयास किया। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें