फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए हंगामा, ढाई लाख समझौतै

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ठेकेदार के साथ मकान में शटरिंग लगाने पहुंचे मजदूर की मौत के मामले में रविवार को अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने मुआवजे की मांग कर चौकी के बाहर शव वाहन खड़ाकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के भाई की ठेकेदार से बात कराई। पुलिस के अनुसार ढाई लाख में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के छत्ताखेड़ा गांव निवासी ओमकार (30) शनिवार को कस्बे में निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाने पहुंचा था। यह वह अचानक बेहोश हो गया था। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर चौकी नवाबगंज के सामने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। भाई बाबू ने आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत काम करने के दौरान गिरने से हुई है।
ठेकेदार ने बीमारी के चलते गश खाकर गिरने से मौत की बात कही। मुआवजे को लेकर लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने ठेकेदार कैलाश से परिजनों की बात कराई। जिस पर उसने ढाई लाख रुपये देने पर हामी भरी। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें