फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीबी ने सीईटीपी से लिए पानी के नमूने

विज्ञापन
सीईटीपी का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। तीन माह की बंदी के बाद सीईटीपी के उत्प्रवाह पर एनजीटी ने विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ यूपीपीसीबी की टीम सीईटीपी दही चौकी पहुंची। टीम ने पानी के उत्प्रवाह की जांच करने के साथ कई नमूने लिए व ऑनलाइन मानीटरिंग सिस्टम की जांच की।
विज्ञापन

प्रदूषित उत्प्रवाह पर एनजीटी ने 14 जून को सीईटीपी दही चौकी व बंथर को बंद करने के निर्देश दिए थे। लगातार तीन माह तक सीईटीपी व उससे जुड़ी 41 टेनरियां बंद रही थी। सीईटीपी को दोबारा शुरू करने के बाद एनजीटी ने सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) व यूपीपीसीबी(उत्तर प्रदेष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) को निर्देश दिए थे कि वह दो माह तक सीईटीपी के उत्प्रवाह की निगरानी करे।
प्रदूषण का मानक बढ़ने पर सीईटीपी पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता व यूपीपीसीबी के अधिकारियों ने सीईटीपी दही चौकी के पानी के इनलेट व आउटलेट को देखा। इसके अलावा आउटलेट से निकल रहे पानी की जांच के लिए सैंपल भी भरवाया। यूपीपीसीबी के अधिकारी लगभग एक घंटे तक सीईटीपी में रुके रहे। इस दौरान सीईटीपी कंसल्टेंट आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

500 किलोलीटर ही पहुंच रहा पानी
दही चौकी सीईटीपी से 14 टेनरियां जुड़ी हुई हैं। बंदी से पहले इन टेनरियों का 900 किलोलीटर पानी रोज सीईटीपी पहुंचता था। बंदी ने सभी टेनरियों की रफ्तार बिगाड़ दी। टेनरियों को खोलने के आदेश के बाद भी अभी पूरी रफ्तार से काम शुरू नहीं हो सका है। सीईटीपी में रोज मात्र 500 किलोलीटर ही पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें