फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव कलक्ट्रेट में पत्नी व बच्चों सहित आत्मदाह की कोशिश, पट्टे की जमीन पर बना आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 15 Mar 2021 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पत्नी व बच्चों सहित आत्मदाह की कोशिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में  पट्टे पर मिली जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू होने से नाराज किसान ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पत्नी, बच्चों सहित आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से कलक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। एडीएम व अन्य अधिकारी भागकर पहुंचे और केरोसिन (मिट्टी का तेल) की पिपिया और माचिस छीनी।
विज्ञापन


एडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसान के मुताबिक उसे 1994 में यह जमीन पट्टे में मिली थी। सफीपुर तहसील के गांव पहलीखेड़ा जटपुरवा निवासी राजेश कुमार, पत्नी राजेश्वरी, दस साल के बेटे शिवा और पांच साल की बेटी शिवानी के साथ दोपहर 1:30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचा।

एडीएम कार्यालय के सामने थैले से केरोसिन की पिपिया निकाल कर खुद पर छिड़क लिया। पत्नी और बच्चों पर भी तेल डाल रहा था। तभी लोगों की नजर पड़ गई तो रोकने की कोशिश की। शोर सुनकर एडीएम राकेश कुमार सिंह भी कार्यालय से बाहर निकले। पुलिस कर्मियों ने किसान के हाथ से तेल की पिपिया और माचिस छीन ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजेश ने एडीएम को बताया कि 1994 में उसे एक बिसुआ जमीन का आवासीय पट्टा हुआ था। गरीबी के कारण वह मकान नहीं बनवा सका। हालांकि इसी जमीन पर उसका कुआं, हैंडपंप और छप्पर हैं लेकिन गांव में गुटबाजी के चलते उसकी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराकर आशियाना छीना जा रहा है।

उसने सफीपुर एसडीएम से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया तो थाने से भी उसे ही जेल में डालने की धमकी देकर भगा दिया गया। एडीएम ने सफीपुर एसडीएम को मौके पर जाकर जांच करने और शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में पैमाइश हुई थी। जमीन ग्राम समाज की है। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए चिह्नित की गई है। नींव खुदाई का काम रुकवा दिया गया है। लेखपाल को गांव में कहीं और जमीन तलाशने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें