फोटो-28- खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत पुलिस।
उन्नाव। सरैंया स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन खेले गए दो मैचों में उन्नाव और लखनऊ की टीमों ने मैच जीते।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाए। खेलकूद प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ आपसी समन्वय एवं अनुशासन को भी सुदृढ़ करती हैं।
प्रतियोगिता का पहला मैच उन्नाव और अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव के खिलाड़ी जसवंत चौधरी ने दोनो हॉफ में एक-एक गोल कर जिले को 2-0 से जीत दिलाई। दूसरा मैच लखनऊ और सुल्तानपुर के बीच खेला गया। इसमें दोनो हॉफ मे लखनऊ के निशान्त ने एक-एक और दूसरे हॉफ में लखनऊ के नसीम ने एक गोल कर लखनऊ को 3-0 से जीत दिलाई।
इस दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ लाइन विनी सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जिलों की की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।