फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव का दबदबा

Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
 पदक दिखाते खिलाड़ी।  - फोटो : पदक दिखाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ के खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और 11 रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन


लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित कॉलेज में गुरुवार को मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्नाव से 14- 19 बालक- बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
जिले की दिव्यांशी, पल्लवी, सूर्यकांत, शिवा, और करन सिंह ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रीति, आदित्य, महक, रिमझिम, वंश कनौजिया, नंदनी, जयदीप, साहिल, प्रीति पांडेय, अंकुश और कृष्ण प्रजापति ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पांच खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय टीम के लिए भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन

खालसा इंटर कॉलेज के मुख्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह बग्गा और प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रीड़ाध्यक्ष धर्मेश प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश, उन्नाव कराटे एसोसिएशन के सचिव अंकित कुमार, अध्यक्ष रवि चौरसिया, कोच मुस्कान और पिंकल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें